Move to Jagran APP

निगम की दीवार पर महापौर की पेंटिग बनाने के विरोध में प्रदर्शन

नगर निगम ऑडिटोरियम की दीवार पर मुख्यमंत्री और महापौर की पेंटिंग बनाने का सोमवार को नगर निगम के पार्षद और कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 05:16 PM (IST)
निगम की दीवार पर महापौर की 
पेंटिग बनाने के विरोध में प्रदर्शन
निगम की दीवार पर महापौर की पेंटिग बनाने के विरोध में प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम ऑडिटोरियम की दीवार पर मुख्यमंत्री और महापौर की पेंटिंग बनाने का सोमवार को नगर निगम के पार्षद और कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया। उन्होंने पेंटिंग बनाने का काम भी रुकवा दिया। कांग्रेसियों का कहना था कि यदि पेंटिग ही बनवानी है तो देश के महापुरुषों और शहीदों की बनाई जाए।

loksabha election banner

नगर निगम रुड़की में 75 लाख रुपये के बजट से ऑडिटोरियम का आधुनिकीकरण हो रहा है। अधिकतर कार्य हो चुका है, अब रंगाई पुताई का काम जारी है। ऑडिटोरियम की बाहरी दीवारों पर खास तरह की पेंटिंग की गई। साथ ही, दीवार पर बीच-बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पेंटिंग बनाई गई है। इसी तरह से दीवार पर महापौर गौरव गोयल की भी पेंटिंग बनाई जा रही थी। निगम की दीवारों पर इस तरह से पेंटिंग बनाए जाने की जानकारी पाकर कांग्रेसी वहां पहुंच गए और उन्होंने पेंटिग बनाने का विरोध शुरू कर दिया। पार्षद आशीष अग्रवाल ने भी पेंटिग का खुलकर विरोध किया। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही, महापौर की पेंटिग बनाए जाने के काम को भी रुकवा दिया। पूर्व नगरपालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि सरकारी भवन की दीवारों पर राजनीतिक व्यक्तियों की पेंटिग नहीं लगाई जा सकती है। यदि पेंटिग ही लगानी है तो देश के महापुरुषों और शहीदों की लगाई जाए। अपनी पेंटिग बनाना बेहद औछी हरकत है। जनता के पैसे का इस तरह से दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर लवी त्यागी, हेमेंद्र चौधरी, बिट्टू शर्मा, पंकज सोनकर, सुभाष, विकास त्यागी, सूरज नेगी, रिजवान त्यागी, सुशील कश्यप ने कांग्रेसी मौजूद रहे। पेंटिग के जरिये पदों को दिया जा रहा सम्मान

रुड़की: नगर निगम के महापौर गौरव गोयल का कहना है कि ऑडिटोरियम का नवीनीकरण मुख्यमंत्री की घोषणा से कराया गया है। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम को भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए तैयार कराया जा रहा है। ऑडिटोरियम की बाहरी दीवारों पर पेंटिग बनाने के पीछे केवल पदों को सम्मान देना है। गजट में भी फोटो लगाने की बात कही गई है। नियमों को ध्यान में रखते हुए यह किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.