स्वामी असीमानंद बोले, कांग्रेस ने हिंदुओं को बदनाम करने को गढ़ा भगवा आतंकवाद
स्वामी असीमानंद ने कहा कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद की बड़ी साजिश रची थी। संघ और भाजपा को बदनाम करने का काम किया गया।
रुड़की, जेएनएन। स्वामी असीमानंद ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद की बड़ी साजिश रची थी। संघ और भाजपा को बदनाम करने का काम किया गया, लेकिन देश की जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया। कांग्रेस के नकली हिंदुत्व की भी पोल खुल गई है।
स्वामी असीमानंद रुड़की के जीवनदीप आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपमानित करने और मुस्लिम वोटबैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस की तत्कालीन यूपीए सरकार ने भगवा आतंकवाद, हिंदू आतंकवाद की कहानी गढ़ी।
असीमानंद का कहना है कि आज पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवाद को कौन पाल रहा है। अब जब कांग्रेस की पोल खुल गई और 2014 में कांग्रेस को नकार दिया गया, तो कांग्रेस बौखला गए और कई ढोंग किए। एकबार फिर 2019 में जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उनका ये भी कहना है कि भोपाल की जनता ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रेकार्ड मतों से जिताकर बता दिया है कि वे निर्दोष हैं। लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं है। कांग्रेस को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
असीमानंद का ये भी कहना है कि केंद्र सरकार को अब जनसंख्या नियंत्रण, धारा 370 और अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर जीवनदीप आश्रम के संस्थापक महामंडेलश्वर स्वामी यतिनंद्रानंद, मनोज जखमोला, धुर शर्मा, मोहन बुटोला, मनोज त्यागी ने उनका स्वागत किया। 30 जून को बहादराबाद में स्वामी असीमानंद के स्वागत करने का कार्यक्रम भी तय किया गया।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित भाजपाइयों ने चकराता में निकाला विजय जुलूस
यह भी पढ़ें: करारी हार के बाद बचाव की मुद्रा में कांग्रेस, शहीद के घर गए हरीश
यह भी पढ़ें: बाबा केदार से पूछेंगे हरीश रावत, भगवान कहां गलती हुई
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप