डॉ. मेनका को लेखन में सुपर अचीवर अवार्ड
हरिद्वार: शिक्षा, साहित्य और लेखन में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मेनका त्रिपाठी को सुपर अचीवर अवार्ड
हरिद्वार: शिक्षा, साहित्य और लेखन में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मेनका त्रिपाठी को सुपर अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मेनका को यह अवार्ड नई दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में मिला। इस कार्यक्रम में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल सहित तमाम शख्सियतों ने शिरकत की।
जनकपुरी दिल्ली में मीडिया क्षेत्र की एक कंपनी की ओर से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अलग- अलग क्षेत्रों की सफल शख्सियतों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कुल 1750 लोगों की स्क्री¨नग टेस्ट के बाद कुल 50 लोगों का चयन हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा के एजुकेशनल कमिश्नर राजीव रतन, हरियाणा सीएम के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल, आईजी जेल हरियाणा आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. मेनका त्रिपाठी की रचनाओं को सराहा गया। डॉ. मेनका त्रिपाठी की हाइकु, छंद मुक्त और छंद बद्ध कविताएं, कहानी, लघु कथा, लेख व अलेख नाटक आदि पर पकड़ है। (जांस)