सिडकुल कर्मियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
संवाद सहयोगी हरिद्वार भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक शिवालिक नगर में हुई। बैठक की अध्
संवाद सहयोगी, हरिद्वार: भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक शिवालिक नगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के सिडकुल प्रभारी सुमित सिघल ने की तथा संचालन पंकज कुमार ने किया। जिसमें सिडकुल की कई फैक्ट्री के कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर सुमित सिघल ने कहा की सिडकुल में कर्मचारियों का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है, कर्मचारियों की समस्या को ²ष्टिगत रखते हुए भारतीय मजदूर संघ बहुत चितित है। सुमित सिघल ने कहा की सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का मानक भी सिडकुल में पूरा नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेज भी नहीं दिया जा रहा रहा है। ठेकेदारी के माध्यम से कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। फैक्ट्रियों में बहुत से ठेकेदार ऐसे हैं, जो कर्मचारियों का पीएफ तक नहीं काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही श्रम मंत्री से मुलाकात कर सिडकुल में हो रहे कर्मचारियों के उत्पीड़न के बारे में अवगत कराकर समस्याओं के हल की मांग की जाएगी। इस मौके पर प्रदीप कुमार, देवेंद्र शर्मा, राज बहादुर सिंह, करण सिंह, अश्वनी कुमार, डोली कुमारी, सर्वेश कुमार, गणेश सिंह, सुधीर बंसल, संतोष चौधरी, रामसागर, विपुल भार्गव, दीपक शुक्ला, गौतम कुमार, सुधीर सिंह, लज्जावती, किरण कुमारी, शोभा, गीता आदि मौजूद रहे।