पुलिस पर गंभीर आरोप डीआइजी से शिकायत
रुड़की: कान्हापुर गांव निवासी बिसारत ने सिविल लाइंस पुलिस पर मारपीट करने और शिकायत वापस लेने के लिए द
रुड़की: कान्हापुर गांव निवासी बिसारत ने सिविल लाइंस पुलिस पर मारपीट करने और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में बिसारत ने डीआइजी से शिकायत की है।
गुरुवार को शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कान्हानपुर गांव निवासी बिसारत ने बताया कि मार्च माह में उसका एक युवक से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। विसारत ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे युवक को तो छोड़ दिया लेकिन उसे हवालात में बंद रखा। विसारत ने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत डीआईजी से की तो उसकी जेसीबी मशीन को अवैध रूप से सीज कर दिया गया। विसारत ने बताया कि मारपीट के मामले की जांच कोटद्वार पुलिस कर रही है। उन्होंने डीआइजी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। (जासं)