Covid-19 जांच को अस्पताल में उमड़ी सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं की भीड़, शारीरिक दूरी के नियम तार-तार
Sena Bharti Rally सिविल अस्पताल रुड़की में बड़ी तादाद में युवक कोरोना जांच कराने के लिए पहुंचे। यह युवक सेना में भर्ती होने के लिए जांच करा रहे हैं। भीड़ के कारण सामान्य मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
संवाद सहयोगी, रुड़की। Sena Bharti Rally सिविल अस्पताल रुड़की में बड़ी तादाद में युवक कोरोना जांच कराने के लिए पहुंचे। यह युवक सेना में भर्ती होने के लिए जांच करा रहे हैं। भीड़ के कारण सामान्य मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। संख्या अधिक होने से शारीरिक दूरी का भी जमकर उल्लंघन हुआ।
30 दिसंबर को कोटद्वार में सेना भर्ती रैली होनी है। भर्ती में शामिल होने के लिए युवकों को कोरोना की जांच करानी अनिवार्य है। जांच की नेगेटिव रिपोर्ट होने के बाद ही वह रैली में शामिल हो सकते हैं। इसी के चलते सोमवार को बड़ी संख्या में युवक सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे। अस्पताल खुलने से पहले ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर युवकों की लंबी लाइनें लग गई थीं।
रजिस्ट्रेशन पर्ची लेकर युवक फ्लू क्लीनिक पहुंचे। यहां भी युवकों की लंबी लाइनें लगी रही। इसके बाद युवकों ने सैंपल दिए। भीड़ अधिक होने से सामान्य मरीज पर्चा नहीं बनवा पाए। कई मरीज तो भीड़ को देखकर ही वापस लौट गए। इससे अस्पताल की ओपीडी भी खाली-खाली नजर आई, जबकि रजिस्ट्रेशन काउंटर फ्लो क्लीनिक और सैंपल कलेक्शन काउंटर पर भी संख्या काफी अधिक रही।
अस्पताल में सोमवार को 800 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए। पहली बार अस्पताल में इतनी बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं। भीड़ अधिक होने से युवक एक दूसरे से मिलकर खड़े थे, जिससे शारीरिक दूरी कहीं पर भी नजर नहीं आई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया की कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या काफी अधिक रही। इससे थोड़ी असुविधा हुई है। अस्पताल का प्रयास रहा कि सभी युवकों की कोविड-19 जल्द से जल्द करा दी जाए, जिससे वह भर्ती में शामिल हो सकें।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Police Bharti: उत्तराखंड पुलिस में फरवरी में होगा रिक्रूटमेंट, जानें- कितने पदों पर होनी है भर्ती