Move to Jagran APP

भाजपा व कांग्रेस ने जनता को छला: भट्ट

संवाद सहयोगी रुड़की लोजमो के बैनर तले साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित सर्व समाज सम्म

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 12:27 AM (IST)
भाजपा व कांग्रेस ने जनता को छला: भट्ट
भाजपा व कांग्रेस ने जनता को छला: भट्ट

संवाद सहयोगी, रुड़की: लोजमो के बैनर तले साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित सर्व समाज सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता दिवाकर भट्ट ने कहा कि कांग्रेस हो या भाजपा दोनों दलों ने केवल राज्य की जनता को छलने का काम किया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि छोटे जिलों एवं प्रशासनिक इकाइयों के पक्षधर उक्रांद ने रुड़की जिले के साथ ही कई स्थानीय समस्याओं को लेकर लोजमो के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है। 2009 के लोकसभा चुनाव में भी लोजमो ने उक्रांद का साथ दिया था। ऐसे में आज सर्व समाज लोजमो संयोजक सुभाष सैनी को रुड़की महापौर पद के चुनाव में उतार रहा है। पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने हरिद्वार की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस और मौजूदा भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। सुभाष सैनी ने कहा कि उनकी लड़ाई रुड़की के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने पहले कांग्रेस और फिर भाजपा सरकार द्वारा निगम क्षेत्र बदले जाने की निदा करते हुए कहा कि यह इन दलों के लिए शर्म की ही बात है कि वह धर्म जाति के आधार पर क्षेत्र बांटने के रूप में जनता को बांटते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूलक सिंह और संचालन राजकुमार सैनी ने किया। कार्यक्रम में बार काउंसिल सदस्य राव मुनफैत अली, शशिपाल सिंह तोमर, शायर अफजल मंगलौरी, सुंदरपाल सैनी, प्रेमदत्त गोदियाल, हर्षप्रकाश काला, प्रेम सिंह खटाना, भारतीय किसान मजदूर संगठन प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह भाटी और उक्रांद जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.