बारिश से किसानों को मिली राहत
हरिद्वार: बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। बारिश के कारण किसानों की फसलों की सिंचाई भी हो गई है।
हरिद्वार: बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। बारिश के कारण किसानों की फसलों की सिंचाई भी हो गई है।
आसमान से बरस रही आग के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आलम यह था कि लोगों को पंखे से भी राहत नहीं मिल रही थी। वहीं, गर्मी का पारा चढ़ने से किसानों की फसलें सूख रही थी। ऐसे में किसानों को नलकूप चलाकर खेतों की सिंचाई करनी पड़ी रही थी। इसके बावजूद फसलों की पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पा रही थी। किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे थे। शनिवार सुबह हुई बारिश से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं गन्ने आदि की फसलों को भी लाभ पहुंचा है। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि बारिश से किसानों की फसलों को फायदा हुआ है। आम की फसल को भी लाभ पहुंचा है। बारिश से पेड़ों पर लग रहे आम का साइज बढ़ेगा और उसका स्वाद भी मीठा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश होने के एक सप्ताह बाद में लोकल आम भी बाजार में आ जाएगा। (संस)