बढ़ती गोकशी की घटना को लेकर थाने में प्रदर्शन
संवाद सूत्र भगवानपुर: भगवानपुर क्षेत्र में गोकशी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ¨हदू संगठनों के कार्यकर्ताओ
संवाद सूत्र भगवानपुर: भगवानपुर क्षेत्र में गोकशी की बढ़ती घटनाओं को लेकर ¨हदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन किया। साथ ही गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई।
भगवानपुर में पिछले कुछ समय से गोकशी के मामले बढ़े हैं। इसे लेकर रविवार को बजरंग दल और विश्व ¨हदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे एकत्रित होकर भगवानपुर थाने पहुंचे। इन कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि गोकशी के मामलों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। कार्यकर्ताओं का यह भी कहना था कि पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। इस वजह से ऐसे मामलों में वृद्धि हो रही है। विहिप के पदाधिकारी शिव प्रसाद त्यागी ने कहा कि पिछले 20 दिनों में गोकशी के तीन से अधिक मामले हो चुके है। जिसमें दो मामले सिकरोढ़ा गांव में हुए हैं। दोनों ही मामलों में पांच आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। वहीं शनिवार को सिरचंदी में गोवंश की हत्या के बाद मौके से मिले अंग मिले थे, जबकि मौके से चार आरोपित फरार हो गए थे। यह आरोपी भी अभी तक हाथ पुलिस के हाथ नहीं आए है। कार्यकर्ताओं ने गोकशी के फरार आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर चंदन कौशिक, विक्की बजरंगी, अंकुश, अनिमेष, सूरज, कपिल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।