पंचायतीराज दिवस की तैयारियां जोरों पर
हरिद्वार: मोदी सरकार की सामाजिक समरसता लाने और पंचायतों को सशक्त करने के उद्देश्य से मना
हरिद्वार: मोदी सरकार की सामाजिक समरसता लाने और पंचायतों को सशक्त करने के उद्देश्य से मनाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायती राज दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। विभाग की ओर से हर ग्राम पंचायत पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती से ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत की गई थी। आठ चरणों में होने वाले कार्यक्रम में 24 अप्रैल को पंचायती राज विभाग की ओर से राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस मनाया जाएगा। जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर सामाजिक मुद्दों, टीकाकरण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक विकास आदि पर चर्चा की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद त्रिपाठी ने बताया कि पंचायती राज दिवस पर अधिक से अधिक ग्रामीणों को गोष्ठियों में लाने पर जोर दिया जा रहा है। (संस)