पूर्व पति पर प्रताड़ित करने का आरोप
लक्सर : एक महिला ने अपने पूर्व पति व उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 May 2018 08:24 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 08:24 PM (IST)
लक्सर : एक महिला ने अपने पूर्व पति व उसके परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका अपने पति के साथ अलगाव हो गया था। जिसके बाद अब उसने दूसरी शादी की है। लेकिन उसका पहला पति और उसके परिजन उसके दूसरी शादी करने के खिलाफ है। महिला के अनुसार उसका पहला पति व उसके परिजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोपितों की ओर से उसे धमकी दी जा रही है। पुलिस महिला की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें