शिवलोक क्षेत्र में बिजली-पानी गायब, लोग परेशान
शिवलोक और टिबड़ी क्षेत्र के लोगों पर शुक्रवार का दिन भारी गुजरा। सुबह साढ़े दस बजे गुल बिजली दोपहर ढाई बजे आई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति पर भी असर पड़ा। लोगों को इधर-उधर से पानी का इंतजाम करना पड़ा।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: शिवलोक और टिबड़ी क्षेत्र के लोगों पर शुक्रवार का दिन भारी गुजरा। सुबह साढ़े दस बजे गुल बिजली दोपहर ढाई बजे आई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति पर भी असर पड़ा। लोगों को इधर-उधर से पानी का इंतजाम करना पड़ा।
शिवलोक और टिबड़ी क्षेत्र की बिजली सुबह साढ़े दस बजे चली गई। इसके साथ ही जलापूर्ति भी बंद हो गई, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादा परेशानी कामकाजी लोगों को हुई। उन्हें कार्यस्थल समय से पहुंचने में परेशानी हुई। आसपास हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर चक्कर काटने पड़े। कई लोगों ने भगत ¨सह चौक के पास नल से पानी ढोया। दोपहर ढाई बजे के बाद बिजली और पानी आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों को राहत मिली। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता वीएस पंवार ने बताया कि लाइन में फाल्ट के चलते बिजली बाधित रही थी। शिकायत मिलते ही इसे दुरुस्त कराने के प्रयास हुए। ढाई बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।