Move to Jagran APP

निकाय चुनाव में सपा का कांग्रेस को समर्थन

हरिद्वार: समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। प्रेस क्लब

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 06:49 PM (IST)
निकाय चुनाव में सपा 
का कांग्रेस को समर्थन
निकाय चुनाव में सपा का कांग्रेस को समर्थन

हरिद्वार: समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। प्रेस क्लब में सपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पाराशर ने कहा कि भाजपा को शिकस्त देने के लिए सपा ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावों में सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता विरोधी दलों के झंडे बैनर फाड़ रहे हैं। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गयी हैं। सपा प्रदेश सचिव मशकूर कुरैशी, नगर अध्यक्ष लव दत्ता, प्रदेश प्रवक्ता काजी चांद, महंत शुभम महाराज, आशीष यादव, साजिद अली सपा कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मुरली मनोहर आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.