दारोगा व सिपाही को बंधक बनाने पर पांच पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार
महिला दारोगा एवं सिपाही को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि शेष दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम ससुराल में बंधक बनाई गई विवाहिता को छुड़ाने गांव पहुंची थी।
जागरण संवाददाता, मंगलौर। महिला दारोगा एवं सिपाही को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने पांच पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। जबकि शेष दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम ससुराल में बंधक बनाई गई विवाहिता को छुड़ाने गांव पहुंची थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस कंट्रोल रूप को सूचना मिली कि अकबारपुर गांव में एक विवाहिता और उसके मासूम बच्चे को ससुराल पक्ष की ओर से कमरे में बंधक बनाकर रखा गया है। महिला शोर मचा रही है। लेकिन, कोई भी उसे बंधन मुक्त कराने का साहस नहीं कर पा रहा है। इस पर मंगलौर कोतवाली की महिला उप निरीक्षक रोशनी रावत, सिपाही युनूस बेग गांव में पहुंचे। उन्होंने महिला की मदद करनी चाही। लेकिन, महिला दारोगा एंव सिपाही के साथ भी अभद्रता करते हुए उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें-ऋषिकेश में व्यापारी के हत्यारे को आजीवन कारावास, पढ़िए पूरी खबर
जब इस बात की सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को मिली तो बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंचा। बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने ताला तोड़कर महिला दारोगा, सिपाही एवं विवाहिता को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने इस मामले में उप निरीक्षक रोशनी रावत की तहरीर पर ताज मोहम्मद, इलियास, इरफान, सैय्यद एवं अफजाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने ताज मोहम्मद, इलियास एवं अफजाल को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- चमोली : कोर्ट से जेल जाते समय कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार, नदी में छलांग लगाने का दावा
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें