पोषण मेले में दी महिलाओं को स्वास्थ्य की जानकारी
कलियर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण मेले का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 06:26 PM (IST)
कलियर: कलियर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में सुपरवाइजर उमा देवी ने कहा कि कुपोषण से लड़ने के पौष्टिक आहार जरूरी है। इसलिए महिलाओं को चाहिए कि अपने भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करें। फल और हरी सब्जियों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के साथ ही दाल आदि भी खाए। यदि गर्भवती स्वस्थ होगी तो शिशु भी स्वस्थ होगा और उसमें कुपोषण से लड़ने की क्षमता का विकास होगा। इस मौके पर महिलाओं को सब्जियां, फल और खीर आदि का वितरण किया गया। साथ ही उनको मातृत्व योजना, नंदा गौरी योजना आदि के बारे में बताया गया। इस मौके पर असमा, नरगीस, सलमा, निगहत, इसरत आदि मौजूद रही।(संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें