शिक्षा से ही जीवन में खुलती है सफलता की राह
- योग विज्ञान विभाग में योग के लिए नव निर्मित हाल का उदघाटन जागरण संवाददाता हरिद्वार गुरुक
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 11:03 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 06:13 AM (IST)
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के मानव चेतना व योग विज्ञान विभाग में नव निर्मित हॉल का उद्घाटन मंगलवार को कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने किया। उन्होंने कहा जीवन मे शिक्षा ही एक बड़ा साधन है। शिक्षा से ही आगे की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा योग का उत्तराखंड उद्गम स्थल है। भगवान शिव से योग का नाम जुड़ा है। आयुर्विज्ञान व स्वास्थ्य संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज ने कहा यह हॉल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा से शरीर व मन को स्वस्थ रखा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें