Move to Jagran APP

कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में शरारती तत्वों ने लगाई आग

संवाद सूत्र भगवानपुर जहाजगढ़ स्थित कंपनी के कर्मचारियों के यूनियन कार्यालय में शरारती तत्वो ने आग लगा दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 07:41 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 07:41 PM (IST)
कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में शरारती तत्वों ने लगाई आग
कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में शरारती तत्वों ने लगाई आग

संवाद सूत्र, भगवानपुर: जहाजगढ़ स्थित कंपनी के कर्मचारियों के यूनियन कार्यालय में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग से फर्नीचर के अलावा कार्यालय में रखे कागजात जलकर राख हो गए। घटना से यूनियन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रबंधन के चार लोगों पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।

loksabha election banner

भगवानपुर क्षेत्र के जहाजगढ़ गांव के पास अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी है। सीमेंट कंपनी के कर्मचारियों की यूनियन ने करीब दो सप्ताह पहले जहाजगढ़ गांव में राजेंद्र की दुकान में यूनियन का कार्यालय खोला था। रविवार सुबह शरारती तत्वों ने कार्यालय में आग लगा दी। पास रहने वाले राजेंद्र ने जब कार्यालय के अंदर से धुआं उठते देखा तो आग बुझाने का प्रयास करते हुए इसकी सूचना यूनियन के अध्यक्ष कुंजा बहादरपुर निवासी सौरभ चौधरी को दी। वहीं किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से कार्यालय में रखा फर्नीचर और यूनियन से जुड़े दस्तावेज जल गए। यूनियन के अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। कार्यालय में आग लगने की सूचना मिलने पर काफी संख्या में कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। कार्यालय में आग लगने की घटना से यूनियन के कार्यकर्ताओं में रोष है। इस मामले में यूनियन के अध्यक्ष सौरभ चौधरी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। जिसमें प्रबंधन के चार लोगों पर आगजनी का शक जताया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मामले की जांच कर रहे एसआइ नरेंद्र तोमर ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.