एसएचजी को नगर निगम उपलब्ध कराएगा बाजार
रुड़की: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहर में संचालित हो रहे 50 से अधिक स्वयं सहायता समूह की ओर
रुड़की: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहर में संचालित हो रहे 50 से अधिक स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों की बिक्री के लिए नगर निगम सप्ताह भर तक बाजार उपलब्ध कराएगा। साथ ही लोगों को इन समूह के उत्पादों को खरीदने के लिए प्रेरित करेगा।
रुड़की शहर में 50 से अधिक स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। कोई समूह झाडू बनाने का काम कर रहा है तो कोई बैग बनाने का। किसी समूह की ओर से पापड़ और आचार आदि तैयार किए जा रहे हैं। इन समूह को अपने उत्पादों का बेचने के लिए उपयुक्त बाजार नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम की ओर से भी लगातार वह बाजार उपलब्ध कराए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच नगर निगम ने भी इन समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाया है। मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि सभी स्वयं सहायता समूह को नगर निगम कॉप्लेक्स में एकसप्ताह के लिए स्थान उपलब्ध कराएगा। यहां पर सभी अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर उनकी बिक्री कर सकेंगे। वहीं, इसके लिए निगम की ओर से समूह के सचिवों को सूचना दे दी गई है। (जासं)