Move to Jagran APP

नगर निगम कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

17 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को नगर निगम में प्रदर्शन कर रोष जताया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 12:16 AM (IST)
नगर निगम कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
नगर निगम कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: 17 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को नगर निगम में प्रदर्शन कर रोष जताया। आक्रोशित कर्मचारियों ने बताया कि पांच मार्च को नगर आयुक्त को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा 13 अक्टूबर को ज्ञापन देकर एक सप्ताह के भीतर वार्ता कर मांगों का निराकरण करने का आग्रह किया गया था। बावजूद इसके स्थिति जस की तस है।

loksabha election banner

कर्मचारी नेता राजेंद्र श्रमिक, सुनील राजौर आदि ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नगर निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। इससे कर्मचारियों में रोष है। निगम प्रशासन को जगाने के लिए संयुक्त मोर्चा ने 22 अक्टूबर को भी पत्र दिया था, लेकिन नगर आयुक्त की ओर से वार्ता नहीं की गई। मजबूरन कर्मियों को शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। संयुक्त मोर्चा ने ऐलान किया कि 26 अक्टूबर सोमवार तक नगर निगम प्रांगण में सांकेतिक धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में आत्माराम बेनीवाल, अशोक तेश्वर, प्रवीण तेश्वर, सुबोध शर्मा, आदेश यादव, रवींद्र राठौर, राजीव शर्मा, जितेंद्र तेश्वर, सलेखचंद, अभिनव चंचल, अशोक कुमार, राजू, राजू खेरवाल, लक्ष्मीचंद, सुनील बेदी, कुसुमपाल, सीताराम, सुभाष खैरवाल, काजल, लीला, सपना, सुमन बाला आदि शामिल रहे। यह है प्रमुख मांगें

-समान कार्य के लिए समान वेतन

-सेनि कर्मियों के लंबित देयकों का भुगतान एक सप्ताह में करने

- बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को शीघ्र चालू करना

- ठंडी और गर्म वर्दी दी जाए

-निगम भूमि या क्वार्टरों में लंबे समय से रहने वाले कर्मियों को उसका मालिकाना अधिकार दिया जाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.