Move to Jagran APP

सफाई नायकों को बांटे सुरक्षा उपकरण

जागरण संवाददाता रुड़की नगर निगम ने शुक्रवार को सफाई नायकों को कोरोना वायरस से बचाव को सुरक्षा उपकरण वितरित किए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 03:00 AM (IST)
सफाई नायकों को बांटे सुरक्षा उपकरण

जागरण संवाददाता, रुड़की: नगर निगम ने शुक्रवार को सफाई नायकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क, सेनिटाइजर, दस्ताने और जैकेट्स का वितरण किया। सफाई नायक सुरक्षा उपकरण अपने-अपने सर्किल में सफाई कर्मचारियों को वितरित करेंगे।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए नगर निगम की ओर से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई कर्मचारी वार्डों के अलावा सार्वजनिक स्थानों, आवश्यक सेवाओं में आने वाले कार्यालयों, जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाए जाने वाले स्थानों आदि को सेनिटाइज कर रहे हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारियों को निगम की ओर से प्रत्येक सप्ताह सुरक्षा उपकरण जैसे: दस्ताने, जैकेट्स, मास्क, सेनिटाइजर आदि उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने निगम परिसर में सफाई नायकों को इनका वितरण किया। सभी सफाई नायक अपने-अपने सर्किल में लगभग 650 कर्मचारियों को इनका वितरण करेंगे। नगर निगम की नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में निगम का कोई भी योद्धा कमजोर नहीं पड़ना चाहिए। 150 फूड पैकेट दिए जा रहे

रुड़की: लॉकडाउन में सालियर स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास संस्थान की ओर से नगर निगम, प्रशासन और अन्य संस्थानों को नियमित रूप से खाने के पैकेट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। निगम को जरूरतमंदों के लिए 150 फूड पैकेट तैयार करके दिए जा रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट राधा स्वामी सत्संग व्यास संस्थान परिसर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि संस्थान परिसर में सेनिटाइजिग की व्यवस्था और शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। संस्थान में प्रवेश करने से पहले सभी के हाथों को सेनिटाइज किया जा रहा है। शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। रामनगर में किया दवा का छिड़काव

रुड़की: रामनगर में वार्ड नंबर 25 के पार्षद पंकज सतीजा के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्र के युवाओं ने मोहल्लों की गलियों एवं नालियों में मच्छर मारने एवं कोरोना वायरस से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया। पार्षद पंकज सतीजा ने कहा इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए हम सभी को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई एवं अपने घरों में रहना चाहिए। साथ ही गरीब तबके के लोगों की सहायता के लिए भी आगे आना चाहिए। उन्होंने नगर निगम एवं पुलिस-प्रशासन के कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान नीरज, पंडित डिपल वैद, दीपक बत्रा, अनुराग ढींगरा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.