Move to Jagran APP

देवस्थानम बोर्ड पर विधायक ने किया तीर्थ पुरोहितों का समर्थन

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने तीर्थ पुरोहित और हक हकूकधारियों की मांग का समर्थन किया है। विधायक ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर चारधाम मंदिरों का प्रबंधन पूर्व की भांति तीर्थ पुरोहितों और हक हकूकधारियों को सौंपने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 08:52 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:52 PM (IST)
देवस्थानम बोर्ड पर विधायक ने  किया तीर्थ पुरोहितों का समर्थन
देवस्थानम बोर्ड पर विधायक ने किया तीर्थ पुरोहितों का समर्थन

संवाद सहयोगी, लक्सर : देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लेकर भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने तीर्थ पुरोहित और हक हकूकधारियों की मांग का समर्थन किया है। विधायक ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर चारधाम मंदिरों का प्रबंधन पूर्व की भांति तीर्थ पुरोहितों और हक हकूकधारियों को सौंपने की मांग की है।

loksabha election banner

तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय सरकार की ओर से 23 फरवरी 2019 को चारधाम मंदिरों के प्रबंधन को लेकर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम के तहत देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के गठन का निर्णय लिया था। इसके बाद चारधाम समेत इनसे संबंधित 51 मंदिरों का प्रबंधन सरकार के हाथ में आ गया था। तीर्थ पुरोहित और हक हकूकधारी आरंभ से ही इसका विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में गठित समिति की रिपोर्ट आने के बाद सरकार पर अब इस पर पुनर्विचार कर रही है। इस बीच लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के गठन की प्रक्रिया के दौरान तीर्थ पुरोहितों और हक हकूकधारियों से राय लेकर उन्हें शामिल करते हुए निर्णय लिया जाना चाहिए था। तीर्थ पुरोहित दशकों से मंदिरों में पूजा अर्चना और प्रबंधन करते आ रहे हैं। विधायक ने कहा कि उनकी आस्था और भावनाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए। विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। उन्होंने मुख्यमंत्री से देवस्थानम बोर्ड को भंग कर पुरानी व्यवस्था के तहत मंदिरों में पूजा और प्रबंधन पूर्व की भांति तीर्थ पुरोहितों और हक हकूकधारियों को सौंपे जाने की मांग की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस पर विचार कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.