प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बांटे मास्क
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने मंगलवार को सिविल लाइंस और रोडवेज बस स्टैंड पर रेहड़ी रिक्शा चालकों व आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को मास्क वितरित किए।
रुड़की: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने मंगलवार को सिविल लाइंस और रोडवेज बस स्टैंड पर रेहड़ी, रिक्शा चालकों व आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को मास्क वितरित किए। साथ ही कोरोना वायरस महामारी से बचाव को लेकर उन्हें जागरूक भी किया। नवीन जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत उन्होंने मास्क का वितरण किया। वह प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। इस मौके पर सतीश शर्मा, प्रभाकर, पंकज, सचिन, नरेश कुमार नागयान मौजूद रहे। (जासं)