.युवाओं ने लिया महर्षि के आदर्शों पर चलने का संकल्प
संवाद सहयोगी हरिद्वार फेरूपुर रामखेड़ा में स्थित कश्यप आश्रम में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्
संवाद सहयोगी, हरिद्वार: फेरूपुर रामखेड़ा में स्थित कश्यप आश्रम में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं ने महर्षि कश्यप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बुच्चा सिंह कश्यप ने कहा कि युवाओं को महर्षि के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के विकास में अपना अहम योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में अशिक्षा और कुरीतियों को दूर करने के लिए युवा जागरूकता अभियान चलाएं। जिससे समाज शिक्षा पाकर अपना विकास कर सके। कश्यप समाज के युवा नेता विकास कुमार कश्यप ने कहा कि समाज के युवाओं को जोड़ने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। युवाओं को एक मंच पर लाकर समाज की समस्याओं का हल किया जाएगा। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर शुग्गन सिंह कश्यप, जयप्रकाश, यशपाल सिंह, सोमपाल, संजय कश्यप, प्रवीण, कश्यप, मोनू, लोकेश, विकास, अर्जुन, मुकुल, रजत, आलोक, सुनील कश्यप, अमन, आशु, लवीश, भोला, पवन, देवांक कश्यप, युवराज, अभिषेक आदि मौजूद रहे।