श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक
जागरण संवाददाता रुड़की पर्वतीय क्षेत्रवासियों ने सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों में पहुंच
जागरण संवाददाता, रुड़की: पर्वतीय क्षेत्रवासियों ने सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। साथ ही शिवलिग में जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा गया।
श्रावण मास के आखिरी सोमवार
को शहर और आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों में भगवान शंकर की आराधना के लिए अलसुबह से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचना प्रारंभ कर दिया। शिवभक्तों ने मंदिरों में भोलेनाथ की आराधना की और शिवलिग पर जलाभिषेक किया। शहर के सिविल लाइंस स्थित प्राचीन श्री सिद्धेश्वर महादेव शिव मंदिर, नहर किनारे के लक्ष्मीनारायण मंदिर, रामनगर के शिव चौक एवं श्रीराम मंदिर, सुभाष नगर के संतोषी माता मंदिर, अशोक नगर के शिव गौरी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और उन्हें पूजन सामग्री अर्पित की। सिविल लाइंस के शिव मंदिर में पात्र के माध्यम से श्रद्धालुओं ने शिवलिग में जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने अपने परिवार में खुशहाली बनाए रखने की कामना की। साथ ही भगवान शिव से विश्व में फैली कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति दिलाने के लिए भी प्रार्थना की।