Move to Jagran APP

खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर ताला, 11 कर्मचारी गायब

संवाद सूत्र भगवानपुर एसडीएम ने गुरुवार को तहसील परिसर स्थित आधा दर्जन से अधिक कार्यालयों कएसडीएम ने गुरुवार को तहसील परिसर स्थित आधा दर्जन से अधिक कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय पर ताला लटका मिला। वहीं तहसील और नगर पंचायत कार्यालय खाद्य आपूर्ति विभाग के 11 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 06:38 PM (IST)
खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर ताला, 11 कर्मचारी गायब
खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर ताला, 11 कर्मचारी गायब

संवाद सूत्र, भगवानपुर: एसडीएम ने गुरुवार को तहसील परिसर स्थित आधा दर्जन से अधिक कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय पर ताला लटका मिला। वहीं तहसील और नगर पंचायत कार्यालय, खाद्य आपूर्ति विभाग के 11 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। एसडीएम ने सभी गायब कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की। साथ ही ड्यूटी से गायब कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

loksabha election banner

मंगलवार को तहसील दिवस में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के समक्ष शिकायत की थी कि तहसील परिसर स्थित कई कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहते हैं। इसके चलते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके चलते ही गुरुवार को भगवानपुर एसडीएम बृजेश तिवारी ने तहसील परिसर स्थित कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील कार्यालय में ही चार कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। इसमें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशा रानी, कार्यालय के बाबू दिनेश सैनी, सहायक राजस्व सतीश शर्मा, तहसीलदार के पेशकार भानू प्रताप शामिल हैं। इसके बाद एसडीएम ने तहसील परिसर स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर भी छापा मारा। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय के पांच कर्मचारी गायब मिले। इनमें शिवम गौड़, संजीव कुमार, नौशाद, शिवम, निजाम शामिल हैं। इसके बाद एसडीएम खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय पहुंचे। लेकिन, यहां ताला लटका मिला। जिस पर एसडीएम का पारा चढ़ गया। खाद्य आपूर्ति विभाग में आपूर्ति निरीक्षक समेत दो कर्मचारियों की तैनाती है। इसके बाद एसडीएम ने उद्यान विभाग, रजिस्ट्री कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। एसडीएम बृजेश तिवारी ने बताया कि ड्यूटी से गायब रहने वाले सभी 11 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजकर इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा।

जेएम के निरीक्षण में गायब मिले तीन

रुड़की: देहरादून में मुख्यमंत्री के आरटीओ कार्यालय पर छापामारी के बाद रुड़की तहसील प्रशासन भी हरकत में आ गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने सुबह 10 बजे रुड़की तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सबसे पहले उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा गायब मिले। उनके बारे में जानकारी की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने तहसील मुख्यालय का निरीक्षण किया। यहां तहसील की कर्मचारी मीरा शर्मा व नजारत विभाग का चपरासी राधेश्याम गायब मिला। सभी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि उनकी ओर से अब लगातार औचक निरीक्षण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तहसील दिवस पर भी कर्मचारियों को समय से दफ्तर आने के निर्देश दिए थे ताकि फरियादियों को परेशानी न हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.