सड़क हादसे में घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
संवाद सहयोगी, मंगलौर: रात को सड़क क्रास कर रहे ढाबा स्वामी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ढाबा स्वाम
संवाद सहयोगी, मंगलौर: रात को सड़क क्रास कर रहे ढाबा स्वामी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ढाबा स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
रुड़की के पनियाला रोड निवासी पप्पू गिरी, उम्र 50 साल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंडावली में ढाबा चलाते हैं। सोमवार देर रात पप्पू गिरी सड़क क्रास कर रहे थे। तभी एक एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पप्पू गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के एसएसआइ अजय कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।