शहर में दिनभर लगता रहा जाम
रुड़की शहर में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को शुक्रवार को जाम की स
रुड़की: शहर में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को शुक्रवार को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। शहर में पूरे दिन जाम लगता रहा। जाम की समस्या अगर इसी तरह बनी रही तो शनिवार को अवकाश है, इसके चलते आवागमन भी बाधित होने की आशंका है।
पिछले कई दिन से रुड़की में जाम की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को तो गुड फ्राइडे होने की वजह से अधिकांश स्कूलों में छुट्टी थी। छुट्टी के कारण शहर के अंदर तो जाम नहीं लग पाया लेकिन रुड़की से गुजरने वाले दोनों राजमार्ग पर जाम लगा रहा। शाम के समय वाहनों का दबाव काफी अधिक बढ़ गया, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे के चौराहों को पार करने में ही काफी मुश्किल हुई। शाम तक शहर में ऐसी ही स्थिति बनी रही। माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को भी जाम लग सकता है। (जासं)