Move to Jagran APP

उप्र बार्डर पर लॉकडाउन का असर, 72 वाहन वापस भेजे

संवाद सूत्र नारसन उत्तर प्रदेश में 55 घंटे के लॉकडाउन के चलते महज 72 वाहन ही बार्डर पर

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 08:06 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 08:44 PM (IST)
उप्र बार्डर पर लॉकडाउन का असर, 72 वाहन वापस भेजे
उप्र बार्डर पर लॉकडाउन का असर, 72 वाहन वापस भेजे

संवाद सूत्र, नारसन: उत्तर प्रदेश में 55 घंटे के लॉकडाउन के चलते महज 72 वाहन ही बार्डर पर आए। इन सभी वाहनों को पुलिस ने वापस भेज दिया। उप्र में लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

loksabha election banner

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 55 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया है। यह लॉकडाउन 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। लॉकडाउन का असर बार्डर पर भी देखने को मिला। शनिवार को उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के चलते बार्डर पर मात्र 72 वाहन ही पहुंचे, जिसमें से 55 वाहन नारसन बार्डर से प्रदेश की सीमा में दाखिल होने के लिए आए थे। इन सभी वाहनों को वापस भेज दिया गया। वहीं भगवानपुर के मंडावर, तेज्जूपुर, काली नदी चेकपोस्ट में सुबह से शाम तक 17 वाहन ही पहुंचे। यह सभी वाहनों के पास उत्तराखंड में दाखिल होने के लिए अनुमति नहीं थी। जिसके चलते इन सभी वाहनों को वापस भेज दिया गया। उप्र में लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड बार्डर पर पुलिस को भी काफी राहत रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.