Move to Jagran APP

हाईवे पर जाम लगने से लोग हलकान

जागरण संवाददाता रुड़की हाईवे पर दिन भर जाम लगता रहा। जाम से लोग परेशान रहे। हाईवे के साथ-साथ शहर के अंदर भी लोगों को जाम झेलना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी भी नहीं दिखे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 07:42 PM (IST)
हाईवे पर जाम लगने से लोग हलकान
हाईवे पर जाम लगने से लोग हलकान

जागरण संवाददाता, रुड़की: हाईवे पर दिन भर जाम लगता रहा। जाम से लोग परेशान रहे। हाईवे के साथ-साथ शहर के अंदर भी लोगों को जाम झेलना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी भी नहीं दिखे।

loksabha election banner

रविवार को हरिद्वार में माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान था। इसे लेकर कई राज्यों से लोगों ने गंगा स्नान के लिए हरिद्वार कर रुख किया। इसके चलते सुबह से ही हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। वाहनों के दबाव के चलते रुक-रुककर जाम लगा। दोपहर में जाम से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर के समय मोहनपुरा से होकर एक शोभायात्रा हाईवे से निकली। जिसके चलते मलकपुर चुंगी से लेकर ओवरब्रिज और मंगलौर तक जाम लगा। जाम के चलते वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। करीब दो घंटे तक जाम लगा। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ। इसके बाद भी रुक-रुककर हाईवे पर जाम लगता रहा। शहर के अलावा मंगलौर, नारसन और भगवानपुर में भी कई जगहों पर जाम लगता रहा। शहर के अंदर हाईवे पार करने के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। वाहन चालक खुद ही जाम खुलवाते नजर आए। हाईवे पर जाम का असर शहर के अंदर नये पुल, नगर निगम पुल और प्रकाश ब्रिज पर भी दिखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.