Move to Jagran APP

हरिद्वार: महापौर के सामने भिड़े ई-रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारी और निगम कर्मी

हरिद्वार जिले में देवभूमि बैटरी रिक्शा एसोसिएशन ने नगर निगम प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि पोस्ट ऑफिस से भीमगोड़ा तक जीरो जोन में नई यूनियनों को बैटरी रिक्शा संचालन के पास जारी कर दिए गए।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 03:26 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 03:26 PM (IST)
हरिद्वार: महापौर के सामने भिड़े ई-रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारी और निगम कर्मी
देवभूमि बैटरी रिक्शा एसो. ने नगर निगम में किया हंगामा, भेदभाव का लगाया आरोप।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जीरो जोन में दूसरी ई रिक्शा यूनियनों को पास जारी किए जाने के विरोध में देवभूमि हरिद्वार ई- रिक्शा यूनियन ने नगर निगम में प्रदर्शन दिया। नगर निगम प्रशासन ने पास निरस्त किए जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन पर सहायक नगर आयुक्त महेंद्र कुमार यादव ने यूनियन पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों पक्ष के बीच महापौर के समक्ष ही जमकर धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। विरोधस्वरूप यूनियन ने पोस्ट आफिस पर धरना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

नगर निगम की प्री-पेड ई-रिक्शा व्यवस्था शुरू होते ही विवाद शुरू हो गया है। सोमवार को देवभूमि हरिद्वार ई रिक्शा एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में ई रिक्शा मालिक और चालक नगर निगम पहुंचे और अपर रोड जीरो जोन में दूसरी ई रिक्शा यूनियनों को नगर निगम की ओर से पास जारी किए जाने का विरोध करने लगे। नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर रिक्शा चालकों ने जोरदार प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती की अनुपस्थित में महापौर अनिता शर्मा के समक्ष सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव ने यूनियन के अध्यक्ष आदित्य झा और महामंत्री विशाल गोस्वामी को वार्ता के लिए अपने कक्ष में बुलाया। वार्ता के दौरान यूनियन पदाधिकारियों के तल्ख तेवर पर सहायक नगर आयुक्त उन्हें शांत करने का प्रयास किया। इस बीच यूनियन के प्रधान सुभाष सिंह सहायक नगर आयुक्त कार्यालय में दाखिल हुए वहां रखी एक कुर्सी उठाकर महापौर के पास बैठने लगे। जिसका राजस्व कर्मचारी अखिलेश शर्मा ने विरोध किया।

इसे लेकर यूनियन पदाधिकारियों और नगर निगम कर्मियों के बीच कहासुनी हो गयी। विवाद इस कदर बढ़ा कि सहायक नगर आयुक्त कक्ष में ही दोनों पक्षों में धक्का मुक्की शुरू हो गयी। विरोध स्वरूप ई रिक्शा चालकों ने नगर निगम में काफी देर तक प्रदर्शन किया। पुलिस के हस्तक्षेप पर जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। बाद में एक सूत्रीय मांग को लेकर यूनियन ने पोस्ट आफिस के पास धरना शुरू कर दिया।

देवभूमि हरिद्वार ई रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य झा का कहना है कि पिछले काफी समय से जीरो जोन में ई रिक्शा का संचालन कर रही है। प्रीपेड व्यवस्था के तहत देवभूमि एसोसिएशन के अलावा तीन अन्य यूनियनों को दस-दस पास जारी कर दिए गए। इससे जीरो जोन में अव्यवस्था पैदा हो रही है। जब तक दूसरी यूनियनों के पास निरस्त नहीं किए जाते धरना जारी रहेगा।

वहीं, सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव ने कहा, वार्ता के लिए अध्यक्ष और महामंत्री को बुलाया गया था। उन्हें नगर आयुक्त के तीन दिन प्रशिक्षण की वजह से बाहर होने जानकारी दी गयी। साथ ही उनके आने तक उनकी ओर से बनायी गयी व्यवस्था के तहत ही कार्य करने को कहा गया। था। जिस पर वह नहीं माने और तल्ख लहजे में बात करने लगे। बाद में पोस्ट आफिस के पास पप्री पेड पर्ची काटने को लगाए गए क्योस्क का शटर गिरा दिया। वहां तैनात कर्मी सोनू और एक अन्य कर्मचारी की ओर से अध्यक्ष और महामंत्री के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी गयी है।

यह भी पढें- हड़ताल पर रहे उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के 2100 अधिकारी और कर्मचारी, 286 शाखाओं में काम रहा प्रभावित

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.