Move to Jagran APP

Haridwar Kumbh Mela 2021: भूमि न मिलने से किन्नर अखाड़ा नाराज, इन्होंने निश्शुल्क उपलब्ध कराई भूमि

Haridwar Kumbh 2021 मेला अधिष्ठान से गुहार लगाने के बाद भी छावनी के लिए भूमि उपलब्ध न होने से नाराज किन्नर अखाड़ा ने भूमि का इंतजाम कर लिया है। पेशे से बिल्डर व भाजपा पार्षद ने किन्नर अखाड़े को हरिद्वार-लक्सर मुख्य मार्ग पर छावनी के लिए निश्शुल्क भूमि उपलब्ध कराई।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 03:32 PM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 03:32 PM (IST)
Haridwar Kumbh Mela 2021: भूमि न मिलने से किन्नर अखाड़ा नाराज, इन्होंने निश्शुल्क उपलब्ध कराई भूमि
छावनी के लिए भूमि पूजन करते किन्नर अखाड़े के पदाधिकारी। जागरण

संवाद सहयोगी, हरिद्वार। Haridwar Kumbh Mela 2021 मेला अधिष्ठान से गुहार लगाने के बाद भी छावनी के लिए भूमि उपलब्ध न होने से नाराज किन्नर अखाड़ा ने भूमि का इंतजाम कर लिया है। पेशे से बिल्डर व भाजपा पार्षद सुनील अग्रवाल गुडडू ने किन्नर अखाड़े को हरिद्वार-लक्सर मुख्य मार्ग पर छावनी के लिए निश्शुल्क भूमि उपलब्ध करा दी है। 

prime article banner

मंगलवार को किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुआई में भूमि पूजन किया गया। किन्नर अखाड़े ने भूमि में मूलभूत सुविधाएं मेला अधिष्ठान से ही उपलब्ध कराने की मांग की है। महाशिवरात्रि के स्नान पर्व में किन्नर अखाड़ा ने जूना अखाड़े के साथ ही स्नान किया था। किन्नर अखाड़ा फिलहाल ललतारौनदी में जूना अखाड़े की छावनी में कैंप कर रहा है, लेकिन वह मेला अधिष्ठान से अपने लिए अलग भूमि की मांग कर रहे थे। अब तक भूमि न मिलने पर किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अपने मुंबई के एक परिचित के मार्फत कनखल के बिल्डर एवं भाजपा पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू से संपर्क साधा। 

आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि जब मेला अधिष्ठान ने भूमि उपलब्ध नहीं कराई, तब उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। छावनी में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग मेलाधिकारी दीपक रावत से की जाएगी। यदि मेला अधिष्ठान अब भी उन्हें भूमि उपलब्ध कराता है तो उस पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Haridwar Kumbh 2021: हर किसी को कुंभ से अमृत छलकने का इंतजार, जानें- इससे जुड़ी हर एक खास बात

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.