Move to Jagran APP

किसानों ने टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन, थाना घेरा

भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट से जुड़े किसानों ने भगवानपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। बालेश हत्याकांड के मामले में अभी तक ठोस कार्रवाई ना होने पर थाने का घेराव किया। इस दौरान मौके जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने किसी तरह से किसानों को शांत कर वापस भेजा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 05:52 PM (IST)
किसानों ने टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन, थाना घेरा
किसानों ने टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन, थाना घेरा

संवाद सूत्र, भगवानपुर : भारतीय किसान यूनियन अंबावत गुट से जुड़े किसानों ने भगवानपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। बालेश हत्याकांड के मामले में अभी तक ठोस कार्रवाई ना होने पर थाने का घेराव किया। इस दौरान मौके जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने किसी तरह से किसानों को शांत कर वापस भेजा।

loksabha election banner

शुक्रवार को किसान नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि जिले में चकबंदी, ऊर्जा निगम, यातायात, पुलिस सभी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बैंकों की ओर से भी किसानों का उत्पीड़न लगातार जारी है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

विकास सैनी ने कहा कि भगवानपुर तहसील क्षेत्र के राशन डीलर बड़े पैमाने पर धांधली कर रहे हैं। गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों से लगातार शिकायत की जा रही है। लेकिन, अधिकारी शिकायतों का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। डीजल व पेट्रोल के बढ़ते आम जनता के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। किसानों का दो वर्ष का कृषि ऋण माफ किया जाए।

इसके बाद किसानों ने लाव्वा गांव के बालेश हत्याकांड के मामले में भगवानपुर थाने का घेराव किया और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाद में किसानों ने तहसील में पहुंचकर अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर जगपाल सिंह, प्रदीप कुमार, विकास कुमार, संजीव कुमार, ऋषि पाल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.