18 घंटे अंधेरे में डूबे रहे दर्जन भर गांव
संवाद सूत्र, लालढांग: गुरुवार रात तेज आंधी के कारण लालढांग क्षेत्र के दर्जन भर गांव 18 घंटे
संवाद सूत्र, लालढांग: गुरुवार रात तेज आंधी के कारण लालढांग क्षेत्र के दर्जन भर गांव 18 घंटे अंधेरे में डूबे रहे। इससे ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार रात आठ बजे शुरू हुई आंधी आधी रात तक चलती रही। आंधी के चलते बाजार भी समय से पहले बंद हो गए। लोग घरों में दुबके रहे। कई स्थानों पर टिन शेड उड गई। हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। 11 हजार लाइन में कई स्थानों पर फाल्ट आ गया। कांगड़ी, श्यामपुर, सजनपुर आदि गांव में शुक्रवार सुबह आपूर्ति बहाल हो गयी थी लेकिन गाजीवाली में दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। इससे ग्रामीणों को समस्याओं से दो चार होना पड़ा। गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि देर रात से ही कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे। दोपहर बाद पूरे क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कर दी गयी।
बिजली की आंख मिचौनी से परेशानी
बहादराबाद: गुरुवार शाम अंधड़ आते ही ऐहतियान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रोक दी गई। गर्मी और उमस के बीच लोगों को रात काटनी पड़ी। बेगमपुर गांव के पास तार टूटने से गांव की आपूर्ति शुक्रवार सुबह बहाल हुई। अधिकांश क्षेत्रों में देर रात ही आपूर्ति सुचारु कर दी गई। हालांकि बिजली की आंख मिचौली जारी रही। ग्रामीण सतपाल, लोकेश, बिजेंद्र, अर¨वद सुनील आदि ने बताया कि पिछले कुछ समय से बिजली की रो¨स्टग से कस्बा और ग्रामीण जनता को परेशानी हो रही है।