जिला पंचायत सदस्य को जान से मारने की धमकी
भगवानपुर जिला पंचायत सदस्य ने गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर हथियारों के साथ घर में घुसकर
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 07:23 PM (IST)
भगवानपुर: जिला पंचायत सदस्य ने गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर हथियारों के साथ घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।
डाडा पट्टी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य तेजपाल शुक्रवार को कई ग्रामीणों के साथ भगवानपुर थाने में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का एक व्यक्ति उनके घर में कुछ ग्रामीणों के साथ घुस आया। सभी हथियारों से लैस थे। इसके बाद आरोपितों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष मनोज ममगाई ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें