मॉडल हॉस्पिटल की तर्ज पर सिविल अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं
संवाद सहयोगी, रुड़की: मॉडल हॉस्पिटल की तर्ज पर सिविल हॉस्पिटल रुड़की में सुविधाएं बढ़ाई
संवाद सहयोगी, रुड़की: मॉडल हॉस्पिटल की तर्ज पर सिविल हॉस्पिटल रुड़की में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। गुरुवार को देहरादून से आई लक्ष्य प्रोग्राम की टीम ने सिविल अस्पताल रुड़की का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के प्रसूती वार्ड और ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। साथ ही अस्पताल में जल्द ही और सुविधाएं बढ़ाए जाने की बात कही हैं। इसके अलावा एसएनसीयू के शुरू होने में आ रही दिक्कतों को दूर कर उसे जल्द संचालित कराए जाने को कहा है।
केंद्र सरकार के वृद्धि प्रोजेक्ट के लक्ष्य कार्यक्रम के तहत गुरुवार को तीन सदस्यीय चिकित्सक डॉ. नितिन, डॉ. सचिन एवं डॉ. सुबोध की टीम सिविल अस्पताल रुड़की पहुंची। टीम ने अस्पताल के प्रसूती वार्ड, ऑपरेशन थियेटर आदि का निरीक्षण किया। टीम के डॉ. नितिन ने बताया कि लक्ष्य कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं को अच्छा उपचार देने और जच्चा बच्चा की अच्छी देखभाल पर आधारित है। जच्चा और बच्चा को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का अच्छा उपयोग हो रहा है। सफाई व्यवस्था बेहतर है। जो सुविधाएं अभी अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। उन्हें भी जल्द मुहैया कराया जाएगा। नवजात शिशु के उपचार के लिए जल्द ही एसएनसीयू यूनिट शुरू की जाएगी। योजना के मुताबिक सिविल अस्पताल रुड़की को मॉडल अस्पताल की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। टीम ने सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि अस्पताल से जुड़ी जानकारियां ली। इस दौरान टीम के डॉ. उत्कर्ष और डॉ. निशा गुप्ता आदि मौजूद रहे।