Move to Jagran APP

डेंगू जागरूकता को निगम निकालेगा शहर में रैली

संवाद सहयोगी रुड़की डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम शहर में डेंगू जागरूक

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 05:40 PM (IST)
डेंगू जागरूकता को निगम 
निकालेगा शहर में रैली
डेंगू जागरूकता को निगम निकालेगा शहर में रैली

संवाद सहयोगी, रुड़की: डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम शहर में डेंगू जागरूकता रैली निकालेगा। गुरुवार को यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। रैली के दौरान डेंगू जागरूकता से संबंधित पंपलेट लोगों को बांटे जाएंगे।

prime article banner

देहरादून और हरिद्वार में डेंगू का व्यापक प्रकोप है। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में भी डेंगू पांव पसारने लगा है। इस बात देखते हुए नगर निगम शहर में डेंगू जागरूकता पर एक रैली निकालेगा। बुधवार को नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों पर चर्चा की। रैली गुरुवार सुबह नगर निगम के गेट से प्रारंभ होगी। जो सिविल लाइंस बाजार होते हुए रुड़की टॉकिज, बोट क्लब से गणेशपुर पहुंचेगी। इसके बाद यहां से मालवीय चौक, बीएसएम तिराहा, रामनगर द्वार तक जाएगी। यहां से रामनगर से होते हुए लेबर चौक, वैशाली रोड, रामपुर चुंगी पहुंचेगी। यहां से रैली यू-टर्न लेगी। इसके बाद रामनगर चौक होते हुए बीएसएम तिराहा से गोशाला जाएगी। यहां से चंद्रपुरी होते हुए नेहरू स्टेडियम, नया पुल से चंद्रशेखर चौक जाएगी। इसके बाद नगर निगम पहुंचकर संपन्न होगी। रैली में निगम के करीब दो सौ कर्मचारी और अधिकारी शामिल रहेंगे। रैली में शामिल लोग साइकिल और बाइक पर रहेंगे। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि रैली के दौरान पंपलेट भी लोगों को बांटे जाएंगे। लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जाएगा। ताकि डेंगू को खत्म किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.