बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात और सामान चोरी
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: ऋषिकुल नई बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर सोने
जागरण संवाददाता, हरिद्वार: ऋषिकुल नई बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। दरअसल परिवार अपने बेटे से मिलने महाराष्ट्र गया था। तभी चोरों ने चोरी को अंजाम दे डाला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक ऋषिकुल नई बस्ती निवासी नरेश कुमार त्यागी का बेटा वर्धा महाराष्ट्र में रहता है। परिवार पांच नवंबर को दीपावली का त्योहार बेटे के साथ मनाने वर्धा महाराष्ट्र गया था। उसी दौरान चोरों ने ताला तोड़कर जेवरात, एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया। परिवार अब लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। घर से जेवर व सामान गायब देख परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने आस-पास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन सभी का कहना था कि उन्होंने किसी को भी घर के अंदर आते-जाते नहीं देखा है। सूचना पर मायापुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने भी अगल-बगल वालों से पूछताछ की। नरेश त्यागी ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल नवीन चंद्र सेमवाल ने बताया कि चोरी करने वाले का पता लगाया जा रहा है।