कांग्रेसी नेता बोले, किसान विरोधी है राज्य सरकार
झबरेड़ा कांग्रेसी नेताओं ने किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को उखाड़
झबरेड़ा: कांग्रेसी नेताओं ने किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है।
सोमवार को झबरेड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब से प्रदेश में सरकार बनी है, तब से हर तरफ त्राहिमाम मचा है। इस सरकार में किसान, मजदूर, बेरोजगार, व्यापारी एवं सरकारी कर्मचारी परेशान हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि भाजपा कभी भी उत्तराखंड की हितैषी नहीं हो सकती है। भाजपा के एक विधायक महिला का उत्पीड़न कर रहे हैं लेकिन सरकार विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इस सरकार पर किसान, मजदूर सब परेशान हैं। राजपाल सिंह ने कहा कि यह सरकार जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में आई और इसके बाद जनता को भूल गई। इस मौके पर चंदन सिंह, डॉ. ज्ञानचंद जोशी, संजय कुरील, मनजीत चौधरी, हरीश परमार आदि मौजूद रहे। (संसू)