Move to Jagran APP

- शहर में एक करोड़ से होंगे 17 विकास कार्य

संवाद सहयोगी, रुड़की : शहर में एक करोड़ से 17 विकास कार्य होंगे। बुधवार को नगर निगम रु

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 06:22 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 06:22 PM (IST)
- शहर में एक करोड़ से होंगे 17 विकास कार्य
- शहर में एक करोड़ से होंगे 17 विकास कार्य

संवाद सहयोगी, रुड़की : शहर में एक करोड़ से 17 विकास कार्य होंगे। बुधवार को नगर निगम रुड़की के मुख्य नगर अधिकारी ने एई के साथ उन स्थानों का निरीक्षण किया। जहां यह विकास कार्य होने हैं। सांसद और विधायक की संस्तुति पर यह विकास कार्य होने हैं।

prime article banner

नगर निगम रुड़की क्षेत्र के लिए सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक देशराज कर्णवाल और विधायक फुरकान अहमद ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यो की सूची नगर निगम भेजी है। जिसमें सड़क, नाले और नालियों के साथ ही सौंदर्यीकरण के कार्य भी शामिल हैं। इन 17 विकास कार्यो के लिए अनुमानित बजट करीब एक करोड़ रुपये है। मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय ने बुधवार को एई रजित कुमार कोटियाल के साथ इन सभी 17 कार्यो के स्थान देखे। इसके लिए मुख्य नगर अधिकारी सुनहरा, अशोक मार्ग, रामनगर, राजेंद्र नगर, सिविल लाइंस सहित विभिन्न स्थानों पर गए। मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ कार्यो के लिए सांसद और विधायक ने संस्तुति निगम को भेजी थी। जिन स्थानों पर यह कार्य होने हैं। उनका निरीक्षण किया गया है। इन कार्यों की औपचारिकतायें पूर्ण कराकर इस पर काम शुरू कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.