गर्भवती को जलाकर हत्या का प्रयास
संवाद सूत्र, लक्सर: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भवती विवाहिता को
संवाद सूत्र, लक्सर: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भवती विवाहिता को जलाकर हत्या का प्रयास किया। न्यायालय के आदेश पर विवाहिता के पति समेत दस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ेकर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर ब्रह्मपुर गांव निवासी सुधा पुत्री जगराम की ओर से न्यायालय को प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उसकी शादी 17 अप्रैल 2016 को पुरवाला गांव निवासी दीपक पुत्र कलीराम के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
सुधा के अनुसार, उसके ससुराल वालों ने दहेज में एक लाख रुपये और अन्य सामान की मांग की। उसने उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जतायी। इसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह छह माह की गर्भवती थी। आरोप है कि 23 जून 2018 को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे ¨जदा जलाने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए जिससे उसकी जान बच गयी। इसके बाद उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। मामले में अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके पति दीपक पुत्र कलीराम, कलीराम पुत्र चौहान, सास सोना, देवर लाखन, निवासी ग्राम पुरवाला, ननद मीनाक्षी, ननदोई सुनील, निवासी सहारनपुर, लता पत्नी बिट्टू, ¨बदू निवासी भगवानपुर, ज्योति व सचिन निवासी मानकपुर थाना झबरेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।