Move to Jagran APP

भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

रुड़की : राफेल मामले पर देश की जनता को गुमराह करने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने क

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 08:33 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 08:33 PM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका  राहुल गांधी का पुतला
भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

रुड़की : राफेल मामले पर देश की जनता को गुमराह करने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। साथ ही, 84 के सिख दंगों में सज्जन कुमार को सजा होने पर कांग्रेस को देश से माफी मांगने की मांग की।

loksabha election banner

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मंगलवार को नारेबाजी करते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा राफेल मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के सामने लगातार झूठ बोलते रहे। उन्होंने हमेशा देश की जनता को गुमराह करने का काम किया। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कांग्रेस के झूठ को बेनकाब कर दिया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सैनी, गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, तनुज राठी, विकास पाल, कमल सैनी, रजत गौतम, शिवम अग्रवाल, आशीष कश्यप, श्याम भारद्वाज, विकास, सनी आदि मौजूद रहे। (जासं)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.