Move to Jagran APP

बहादराबाद टोल प्लाजा पर भाकियू ने किया हंगामा, टोल वसूलने को लेकर की तोड़फोड़; कर्मचारियों को पीटा

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के काफिले को बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोककर टोल वसूलने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भाकियू के कार्यकत्र्ताओं ने टोल प्लाजा में तोडफ़ोड़ कर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। भाकियू ने भी टोल कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 09:03 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 10:30 PM (IST)
बहादराबाद टोल प्लाजा पर भाकियू ने किया हंगामा, टोल वसूलने को लेकर की तोड़फोड़; कर्मचारियों को पीटा
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के काफिले को बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोककर टोल वसूलने को लेकर हंगामा हुआ।

संवाद सूत्र, बहादराबाद : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के काफिले को बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोककर टोल वसूलने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भाकियू के कार्यकत्र्ताओं ने टोल प्लाजा में तोडफ़ोड़ कर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत करवाकर भाकियू के काफिले को रवाना किया। भाकियू ने भी टोल कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

रविवार की सुबह भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का काफिला पश्चिमी उत्तरप्रदेश से बहादराबाद होते हुए देहरादून के डोईवाला की ओर जा रहा था। वह डोईवाला में किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए जा रहे थे। काफिले में शामिल करीब चालीस चौपहिया वाहन जैसे ही बहादराबाद के टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल टैक्स अदा करने को लेकर भाकियू पदाधिकारियों की टोल कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। टोल कर्मचारियों का आरोप है कि भाकियू कार्यकत्र्ताओं ने प्लाजा पर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी और उनके साथ भी मारपीट पर उतर आए। आरोप है कि टोल पर तैनात महिला कर्मचारियों से भी अभद्रता की गई। इधर, हंगामे की सूचना मिलने पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास में सियासी रौनक

एसओ संजीव थपलियाल ने भाकियू पदाधिकारियों को शांत कर उनके काफिले को रवाना किया। इधर, भाकियू ने टोल कर्मचारियों पर मारपीट कर सोने की चेन लूट लेने का आरोप लगाया है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर इस संंबंध में जांच की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics News: तो कांग्रेसी विधायक छोड़ सकता है तीरथ के लिए सीट

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.