चुनाव को भाजयुमो ने की नियुक्तियां
संवाद सहयोगी, हरिद्वार : भाजपा युवा मोर्चा ने आगामी लोकसभा चुनाव को निर्धारित किए गए कार्यक्रमो
संवाद सहयोगी, हरिद्वार : भाजपा युवा मोर्चा ने आगामी लोकसभा चुनाव को निर्धारित किए गए कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने मोर्चा के जिला महामंत्री नितिन चौहान को युवा आइकन नेटवर्क और सचिन चौधरी को कमल युवा महोत्सव का प्रमुख बनाया है। कैंपस एबेंसडर नेटवर्क का विक्रम भुल्लर को प्रमुख और इ. आकाश ¨सह को सह प्रमुख, नेशन विद नमो वॉ¨लटियर नेटवर्क का किशन बजाज को प्रमुख और प्रशांत त्यागी को सह प्रमुख तथा पहला वोट मोदी को संकल्प अभियान का विपिन चौहान को प्रमुख एवं अनिल शर्मा को सह प्रमुख बनाया है। नमो एप डाउनलोड अभियान का सन्नी पंवार को प्रमुख और अमित धीमान को सह प्रमुख बनाया है। कमल कप खेल प्रतियोगिता का विकास पाल को प्रमुख और गौरव शर्मा को सह प्रमुख व नुक्कड़ नाटक में गौरव कौशिक को प्रमुख और संजीव पुंडीर को सह प्रमुख बनाया है। जिला युवा लक्ष्य सम्मेलन में कुलदीप प्रधान को प्रमुख व संजय कश्यप को सह प्रमुख बनाया गया है। टाउन हाल कार्यक्रम का प्रमुख में शैलेंद्र पंवार को प्रमुख और तनुज राठी को सह प्रमुख बनाया है। नेशन विद नमो रायटर्स कन्कलेव में विपुल बंसल को प्रमुख और कमल सैनी को सह प्रमुख बनाया है। कमल संदेश मोटर साइकिल महारैली में सुबोध त्यागी को प्रमुख की जिम्मेदारी दी है। व्हाटसएप ग्रुप कार्यक्रम में शोभित गुप्ता को प्रमुख बनाया है। युवा संसद की प्रमुख की जिम्मेदारी अजय प्रताप सैनी को दी गई है। सागर गोयल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दो मार्च तक कार्यक्रम करने के निर्देश दिए हैं।