Move to Jagran APP

धर्मस्थल का निर्माण न रोकने पर प्रशासन का पुतला फूंका

नगर में समुदाय विशेष के धर्मस्थल का निर्माण नहीं रोकने से नाराज हिदू संगठनों के कार्यकत्र्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन कर प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने शुक्रवार तक कार्य रोकने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर खुद कार्य रोकने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 08:22 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 08:22 PM (IST)
धर्मस्थल का निर्माण न रोकने पर प्रशासन का पुतला फूंका
धर्मस्थल का निर्माण न रोकने पर प्रशासन का पुतला फूंका

संवाद सूत्र, लक्सर: नगर में समुदाय विशेष के धर्मस्थल का निर्माण नहीं रोकने से नाराज हिदू संगठनों के कार्यकत्र्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन कर प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने शुक्रवार तक कार्य रोकने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर खुद कार्य रोकने की चेतावनी दी।

loksabha election banner

नगर में रेलवे की भूमि पर बने समुदाय विशेष के धर्मस्थल को पिछले दिनों प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर हटवा दिया था। इसके बाद अब दूसरी भूमि पर धर्मस्थल का निर्माण कराया जा रहा है। हिदू संगठन के लोग निर्माण रोकने की मांग प्रशासन से कर रहें हैं। वक्ताओं ने कहा कि धर्मस्थल बनने से क्षेत्र में माहौल खराब हो सकता है। निर्माण रोकने के लिए प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन प्रशासन जानबूझकर निर्माण कार्य को नहीं रोक रहा है।

इस दौरान भाजपा नेता व व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा, हिजामं के जिला प्रदेश मंत्री सुभाष सैनी, विहिप जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, मनीष चौहान, स्वतंत्र सैनी, जोध सिंह, सतीश मल्होत्रा, कृष्णपाल चौहान, मोहन कश्यप, दीप सिंह, जसपाल राणा, रूपचंद, दिवाकर, पंकज, विशाल, अश्वनी आदि मौजूद रहे। उधर, मामले को लेकर एसडीएम लक्सर पूरन सिंह राणा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार धर्मस्थल को पुनस्र्थापित किया जा रहा है। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में किसी तरह की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट के आदेशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को भी मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.