Move to Jagran APP

भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प

संवाद सहयोगी हरिद्वार धर्मनगरी में महर्षि भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। इस

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 12:24 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 12:24 AM (IST)
भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प
भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: धर्मनगरी में महर्षि भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

रविवार को वाल्मीकि आश्रम कनखल में आयोजित कार्यक्रम में आल इंडिया वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डालचंद छाछर ने कहा कि भगवान पुरुषोत्तम राम के वनवास के दौरान यदि माता सीता को वाल्मीकि ने अपने आश्रम में प्रश्रय नहीं दिया होता तो हिदू धर्म व संस्कृति तथा सूर्यवंश का लोप हो जाता। वाल्मीकि हिदू धर्म व मानव समाज के सच्चे प्रणेता थे। महंत मानदास ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम के जन्म के दस हजार वर्ष पूर्व उनका चरित्र चित्रण व क्रिया कलापों का विवरण संस्कृत भाषा में लिखी रामायण में लिख दिया था। इस मौके पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, महामंत्री राजेंद्र श्रमिक, राजेश छाछर, आशीष, जगदीश, नानकचंद, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, कनखल में देश रक्षक चौक से थाना कनखल तक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सुंदर व मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। द्य फोटो 29

वाल्मीकि के आदर्शों का करें अनुसरण

संवाद सूत्र, लक्सर: विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि महान विद्वान थे। उन्होंने रामायण की रचना कर सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराया। सभी को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंत पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नगर के सीमली स्थित वाल्मीकि मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज का अस्तित्व अनादि काल से है। समाज के लोग मेहनती व लगनशील रहे हैं, लेकिन समाज को आगे बढ़ले के लिए अशिक्षा व सामाजिक कुरीतियों का खात्मा करना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वाल्मीकि मंदिर से आरंभ होकर शोभायात्रा मालगोदाम रोड, सीमली, गोवर्धनपुर मार्ग, ओवर ब्रिज, हरिद्वार मार्ग, मेन बाजार, लोको बाजार आदि स्थानों से होकर वाल्मीकि मंदिर में संपन्न हुई। बैंड बाजों की धुन तथा सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम सिंह वाल्मीकि, राजीव भगत, अमरजीत, सुरेश वाल्मीकि, रीशू वाल्मीकि, सुभाष वाल्मीकि, पृथ्वी सिंह, राहुल अग्रवाल, विनय गुप्ता, मोहित वर्मा, बंटी शर्मा, अरविद कल्याणी, मोनू वाल्मीकि, संजय आदि मौजूद रहे।

-----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.