बरसात से पहले पूरे होंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य : चैंपियन
संवाद सूत्र, लक्सर : खानपुर विधायक कुंवर प्रणव ¨सह चैंपियन ने कहा बरसात से पहले क्षेत्र में क्षि
संवाद सूत्र, लक्सर : खानपुर विधायक कुंवर प्रणव ¨सह चैंपियन ने कहा कि बरसात से पहले क्षेत्र में क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत और निर्माण का कार्य पूरा कराया जाएगा। क्षेत्र में आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलने से उन्हें राहत मिली है। उन्होंने किसानों के मुद्दों को मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री के समक्ष रखने के अलावा इसे सदन में भी उठाया। जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिला है।
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने एक बयान जारी कर बताया कि अगस्त में बालावाली क्षेत्र में तटबंध टूटने के बाद क्षेत्र में आई बाढ़ से कई हजार बीघा कृषि भूमि पर फसल नष्ट होने के साथ ही छह हजार बीघा कृषि भूमि का कटान हो गया था। इससे किसानों को भारी क्षति उठानी पडी थी। उन्होंने निरंतर क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। कहा किसानों को आपदा में हुई क्षति का अतिशीघ्र मुआवजा उनके परिणामों का प्रयास है। उन्होंने 24 अगस्त को ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रभावित किसानों को नष्ट हुई फसल व भूमि का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया था। वह लगातार मामले को मुख्यमंत्री और ¨सचाई मंत्री के सामने रखते रहे। साथ ही नियम 300 के तहत सदन में भी उन्होंने यह मामला उठाया था। विधायक ने कहा कि उनके प्रयासों के बाद शासन स्तर पर आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई तेज हुई। कहा क्षेत्र में आपदा प्रभावित किसानों के लिए शासन ने ढाई करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। विधायक ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त तटबंधों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। अब नमामि गंगे परियोजना के तहत क्षेत्र में तटबंधों के निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा।