मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया जमकर प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, रुड़की: यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुधवार को बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल
संवाद सहयोगी, रुड़की: यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुधवार को बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। शहर के सभी बैंकों के ब्रांच के कर्मचारी सिविल लाइंस स्थित एसबीआइ बैंक की मुख्य शाखा के बाहर एकत्रित हुए। यहां पर बैंक कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। उत्तराखंड बैंक एंप्लाइज संघ के सहायक सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि दो दिवसीय इस हड़ताल के बाद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। स्टेट बैंक एंप्लाइज यूनियन के सचिव वीके गुप्ता ने कहा कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की पांच साल के अंतराल पर होने वाले वेतन वृद्धि नवंबर 2017 से लंबित है। यूनियन बैंक यूएफबीयू रुड़की यूनिट के संयोजक अनिल अग्निहोत्री, मन्नू माकिन, तरुण त्यागी, गुंजन मिश्रा, राकेश सैनी, अश्वनी आहूजा, जेके सिक्का, राजकुमार, आरएस धामी, ए आर्या, मानिक, दीपक कुमार, पीयूष शर्मा, अनिल बजाज, अर्जुन गुप्ता, आभास, विपिन, राहुल, अभिषेक, डीके वर्मा, नरेंद्र, दीपक, महेश, शांति थापा, सरगम, निधि अग्रवाल, संगीता, अदिति, चारू जोशी, स्वाति, सुष्मिता, नीतू ¨सह आदि मौजूद रहे। उधर, झबरेड़ा में भी बैंकों की हड़ताल से ग्रामीणों को परेशानी हुई। किसान तीरत राम, सुरेश कुमार, अनिल कुमार व देशराज ने बताया कि उन्हें बैंकों की हड़ताल की जानकारी नहीं थी। खेतों में सिंचाई करने के लिए उन्हें डीजल लाना था। इसके लिए रुपये निकालने के लिए बैंक आए थे, यहां आकर बैंक बंद मिला। इसी तरह से व्यापारी राकेश कुमार, धर्मपाल, रोहित अग्रवाल, सचिन कुमार, रामलाल और मोहित शर्मा ने बताया कि दुकान का सामान लेने के लिए सहारनपुर जाना था, लेकिन हड़ताल की वजह से वे रुपये नहीं निकाल पाए।