श्रीचित्रगुप्त मंडल शिवालिकनगर का वार्षिकोत्सव 27 को
हरिद्वार: श्री चित्रगुप्त मंडल समिति शिवालिकनगर रानीपुर का वार्षिकोत्सव 27 मई को सांस्कृतिक क
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 04:51 PM (IST)
हरिद्वार: श्री चित्रगुप्त मंडल समिति शिवालिकनगर रानीपुर का वार्षिकोत्सव 27 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया जाएगा। मेहंदी, रंगोली और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सामुदायिक केंद्र सेक्टर चार में किया जाएगा।
यह जानकारी समिति के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने दी। वार्षिकोत्सव में सोलो नृत्य, वाद्य यंत्र संगीत, समूह नृत्य व युगल नृत्य में लोग अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को आयोजक मंडल की ओर से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में समाज का मान विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभावान कायस्थ परिवार के सदस्य भी सम्मानित किए जाएंगे। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें