Move to Jagran APP

ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष को हरिद्वार सीमा से लौटाया, पुलिस से हुई नोकझोंक

सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बब्बर को पुलिस ने काली नदी चेकपोस्ट से वापस लौटा दिया। इस दौरान कांफ्रेंस के सदस्यों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

By Edited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 08:54 AM (IST)
ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष को हरिद्वार सीमा से लौटाया, पुलिस से हुई नोकझोंक
ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष को हरिद्वार सीमा से लौटाया, पुलिस से हुई नोकझोंक

हरिद्वार, जेएनएन। ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बब्बर को पुलिस ने काली नदी चेकपोस्ट से वापस लौटा दिया। इस दौरान कांफ्रेंस के सदस्यों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। वह जबरन हरिद्वार जाने की जिद कर रहे थे। ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बब्बर की ओर से घोषणा की गई थी कि शनिवार को हरिद्वार में हरकी पैड़ी के समीप स्थित भारत स्काउट-गाइड कार्यालय पर कब्जा कर ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के समर्थन में लंगर शुरू किया जाएगा। इसके चलते पुलिस-प्रशासन की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई थी।

loksabha election banner

शाम करीब तीन बजे गुरचरण सिंह बब्बर अपने समर्थकों के साथ काली नदी चेकपोस्ट पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें सीमा पर ही रोक लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पंजाब में वह जिस जगह से आए हैं वह रेड जोन में है। इसलिए उनको 14 दिन क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके बाद वह सभी प्रदर्शनकारी काली नदी चेकपोस्ट से वापस लौट गए। गौरतलब है कि ऑल इंडिया सिख कांफ्रेंस यह दावा करता रहा है कि हरकी पैड़ी के समीप स्थित भारत स्काउट और गाइड कार्यालय की भूमि गुरुद्वारे ज्ञान गोदड़ी की है, इस पर कब्जे को लेकर संगठन लंबे समय से आंदोलित है।

उधर, देहरादून के विकासनगर में हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी की मांग कर रहे सिखों के जत्थे को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की सीमा से लौटा दिया। ये लोग हरिद्वार जाने का प्रयास कर रहे थे। हरकी पैड़ी पर जिस स्थान पर गुरु नानक देव का आगमन हुआ था, वहां सिख गुरुद्वारा बनाने की मांग कर रहे हैं।
शनिवार को बड़ी संख्या में सिख देहरादून के पास विकासनगर से सटी हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पहुंचे।
उत्तराखंड पुलिस को इसकी सूचना मिली तो बड़ी संख्या में सीमा पर फोर्स को तैनात कर दिया गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस से संपर्क कर भी सहयोग मांगा गया। एसपी देहात पदमेंद्र डोभाल ने बताया कि जत्थे को सीमा पर रोक वापस लौटा दिया गया है।  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.