अपर महानिरीक्षक ने किया जेल का निरीक्षण
अपर महानिरीक्षक कारागार ने रुड़की उप कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जागरण संवाददाता,रुड़की: अपर महानिरीक्षक कारागार ने रुड़की उप कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
गुरुवार को अपर महानिरीक्षक कारागार केके वीके ने रुड़की उपकारागार का निरीक्षण किया। अपर महानिरीक्षक केके वीके ने बंदियों के बैरक, भोजनालय, अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ सफाई रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जेल में बंद बंदियों को प्रतिदिन योग कराया जाए। जिससे की बंदियों की सोच सकारात्मक हो सके। उन्होंन जेलर को शीघ्र ही व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जेल की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल में करीब 25 प्वाइंटों के लिए सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की हरी झंडी दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने जेल की सुरक्षा का जायजा लिया। जेलर को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश् दिये। करीब साढ़े तीन घंटे तक वह उपकारागार में रहे। इसके अलावा कार्यालय में रखे दस्तावेज की जांच की। साथ ही जेल में बंद बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जेल प्रशासन मे हड़कंप की स्थिति रही।